technology

business

MP Govt Jobs 2015 – 294 Village Employment Asst, AWW, Guest Faculty & Other Posts

गुना जिले में संचालित एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत निम्नानुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं एवं उप (मिनी) आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पदों की पूर्ति की जाना है। जिसके लिये संबंधित ग्रामों/नगरीय क्षेत्र के वार्डों के स्थायी निवासी महिला आवेदिकाओं के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं- 

क्र. परियोजना का नाम आंगनवाड़ी केन्द्रों की संख्या जिनमें पद रिक्त हैं आवेदन प्राप्ति स्थान संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजनायें
कार्यकर्ता सहायिका मिनी आ.बा.कार्य.
1 . गुना शहर 1 3 0 गुना शहर
2 . गुना ग्रामीण 2 1 1 गुना ग्रामीण
3 . बमोरी 1 2 0 बमोरी
4 . आरोन 6 1 0 आरोन
5 . राघौगढ़ 6 18 2 राघौगढ़
6 . चांचौड़ा 1 0 0 चांचौड़ा
कुल योग 17 25 3  

आवेदन पत्र विज्ञप्ति प्रकाशन उपरान्त निर्धारित प्रारूप में संबंधित परियोजना अधिकारी, आईसीडीएस कार्यालयों में विज्ञप्ति प्रकाशन उपरान्त 15 दिन तक कार्यालयीन समय में शाम 5 . 30 बजे तक जमा किये जा सकेंगे। निर्धारित दिनांक के उपरान्त प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। नियुक्ति संबंधी विस्तृत जानकारी संबंधित परियोजना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा, जिला गुना से भी प्राप्त की जा सकती है। नियुक्ति संबंधी आवेदन पत्र आमंत्रण की सूचना कार्यालय कलेक्टर, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायतों, संबंधित नगरपालिका, नगर पंचायत एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर भी अवलोकन की जा सकती है। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं आवेदन पत्र जमा करने के उपरान्त पावती संबंधित परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 
————————————————————————————————————————

कार्यालय, जिला पंचायत विदिशा (म.प्र.)
दूरभाष क्रमांक 07592 - 232960 , फैक्स क्रमांक 07592 - 233390 , E-mail : ceozpvid@mp.nic.in

क्रमांक/ 6993 /मॉनिट/मनरेगा/जि.पं./ 2015 विदिशा, दिनांक 10 . 06 . 2015
विज्ञप्ति
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी स्कीम-म.प्र. अंतर्गत तालिका अनुसार जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों में ग्राम रोज़गार सहायकों की संविदा शर्तों के आधार पर एक वर्ष के लिए पद पूर्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 03 अगस्त 2015 है। जनपदवार रिक्त पदों की जानकारी निम्नानुसार है -
क्र. जनपद पंचायत ग्राम रोज़गार सहायकों की पद पूर्ति हेतु रिक्त पदों की संख्या
1 . विदिशा 13
2 . बासौदा 14
3 . कुरवाई 05
4 . ग्यारसपुर 09
5 . नटेरन 15
6 . लटेरी 05
7 . सिरोंज 16
कुल 77
आवेदन प्राप्ति, आवेदन जमा करने एवं अनिवार्य अर्हताओं के संबंध में अधिक जानकारी संबंधित जनपद पंचायतों से प्राप्त करें। 
————————————————————————————————————————

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी
एकीकृत बाल विकास सेवा जिला-शाजापुर

क्रमांक/आयसीडीएस/2015/1025-26 शाजापुर, दिनांक 22 जुलाई, 2015
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं/उप आंगनवाड़ी के पदों हेतु
आवेदन पत्र आमंत्रित करने संबंधी विज्ञप्ति
जिला कार्यक्रम अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा जिला शाजापुर की एकीकृत बाल विकास परियोजना शाजापुर, कालापीपल, पौलायकला, बेरछा, मो. बडोदिया, शुजालपुर में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका के पूर्णतः अस्थायी एवं मानदेय आधारित पदों हेतु म.प्र. शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, भोपाल के ज्ञाप क्र./एफ 3-2/06/50-2, भोपाल दिनांक 10.07.2007 एवं समसंख्यक ज्ञाप दिनांक 23.07.2009 के अनुसार संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं उप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों की स्थिति निम्नानुसार है :-
क्र. परियोजना का नाम रिक्त पदों की संख्या कार्यालय का नाम एवं पता
आंगनवाड़ीकार्यकर्ता आंगनवाड़ीसहायिका
1. कालापीपल 04 05 परियोजना कार्यालय श्रीमती प्रमिला टेमक का मकान
कर्मचारी कॉलोनी, तहसील के पास कालापीपल।
2. पौलायकलॉ 00 07 परियोजना कार्यालय श्री शशिमोहन पालीवाल का
मकान आष्टा रोड, पौलायकलॉ।
3. बेरछा 02 05 परियोजना कार्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र रोड, बेरछा।
4. मो. बड़ोदिया 04 09 परियोजना कार्यालय जनपद पंचायत कार्यालय परिसर
मो. बड़ोदिया।
5. शुजालपुर 02 07 परियोजना कार्यालय जनपद पंचायत परिसर, शुजालपुर
6. शाजापुर 08 03 परियोजना कार्यालय, कामकाजी महिला छात्रावास,
शाजापुर
योग 20 36
आयु हेतु आवश्यक अर्हतायें :-
उक्त पदों पर शासन के उक्त निर्देशों के अनुसार ही नियुक्ति प्रक्रिया अपनायी जावेगी। उक्त पदों हेतु कलेण्डर वर्ष 1 जनवरी 2015 की स्थिति में आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आवेदिका को जिस ग्राम/वार्ड में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद रिक्त हैं, वहां की स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
शैक्षणिक योग्यता : कार्यकर्ता पद हेतु हायर सेकेण्डरी (10+2) की 12वीं बोर्ड अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए। आंगनवाड़ी सहायिका एवं उप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना : उक्त आवेदन आमंत्रण की सूचना जिला शाजापुर में स्थित कार्यालय कलेक्टर/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/जिला कार्यक्रम अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा जिला-शाजापुर/संबंधित तहसील कार्यालयों/जनपद पंचायत कार्यालयों/एकीकृत बाल विकास परियोजनाओं/नगरीय निकाय कार्यालयों/संबंधित ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर भी अवलोकन किया जा सकता है। संबंधित आवेदक अपने पूर्णतः भरे आवेदन पत्र मय आवश्यक सत्यापित सहपत्रों के संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालयों में कार्यालयीन दिवस एवं समय में दिनांक 10 अगस्त 2015 तक जमा कराकर निर्धारित प्रारूप में प्राप्ति अभिस्वीकृति प्राप्त कर सकते हैं। आवश्यक सहपत्र आवेदन पत्र के संलग्न जमा करना अनिवार्य होगा, बाद में मान्य नहीं किये जावेंगे। विस्तृत जानकारी, मानदेय शर्तें, आवेदन पत्र, अन्य अर्हतायें संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना में कार्यालयों में देखी जा सकती है।
 —————————————————————————————————————————

मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग
35 - , ‘‘सूचना भवन’’ अरेरा हिल्स, भोपाल 462011
दूरभाष नं. 0755 - 2556871 , 2556879 , website : www.mpsic.nic.in

क्रमांक/ 1648 दिनांक 01 . 07 . 2015
मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग
प्रतिनियुक्ति से पदों को भरे जाने हेतु विज्ञापन
मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में नीचे दर्शाये गए पदों को अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति से भरे जाने हेतु शासन के विभिन्न विभागों, निगमों, मण्डलों में कार्यरत समकक्ष अधिकारियों/कर्मचारियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
क्र. पदों के नाम पदों की संख्या श्रेणी वेतनमान अनिवार्य अर्हताएं
1 . विधि अधिकारी 1 द्वितीय 15600 - 39100+ 5400 ग्रेड पे विधि स्नातक एवं समकक्ष पद पर 5 वर्ष का कार्य अनुभव।
2 . अनुभाग अधिकारी 2 द्वितीय 9300 - 34800+ 4200 ग्रेड पे स्नातक एवं समकक्ष पद पर 5 वर्ष का कार्य अनुभव।
3 . निज सहायक 4 तृतीय 9300 - 34800+ 3600 ग्रेड पे ( 1 ) हायर सेकेण्ड्री या 10+2 पैटर्न में 12 वीं उत्तीर्ण। ( 2 ) मान्यता प्राप्त शासकीय संस्था
4 . शीघ्रलेखक 2 तृतीय 5200 - 20200+2800 ग्रेड पे से हिन्दी टायपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की गति से ( 3 ) शीघ्रलेखन 80 श.प्र.मि. की गति से तथा ( 4 ) कम्प्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण एवं 5 वर्ष का कार्य अनुभव।
5 . सहायक ग्रेड- 1 7 तृतीय 5200 - 20200+ 2800 ग्रेड पे स्नातक एवं हिंदी टायपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की गति से उत्तीर्ण तथा शासन द्वारा
6 . सहायक ग्रेड- 2 7 तृतीय 5200 - 20200+ 2400 ग्रेड पे मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण एवं समकक्ष पद पर 5 वर्ष का कार्य अनुभव।
7 . सहा. कम्प्यूटर प्रोग्रामर 1 तृतीय 5200 - 20200+ 2800 ग्रेड पे शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से MCA/ PGDCA + 5 वर्ष का कार्य अनुभव।
इच्छुक अधिकारी/कर्मचारी उपरोक्त पदों में से किसी एक पद पर अपनी सेवायें प्रतिनियुक्ति पर सौंपने हेतु अपने विभाग/कार्यालय की अनापत्ति सहित अपना आवेदन सचिव, मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग को दिनांक 10 . 08 . 2015 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रतिनियुक्ति की शर्तें इस प्रकार हैं :-
प्रतिनियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी, आवश्यकता न होने पर अथवा कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर किसी भी समय सेवायें पैतृक विभाग को वापस की जा सकेंगी। प्रतिनियुक्ति के दौरान पैतृक विभाग में प्राप्त होने वाले वेतन भत्ते ही देय होंगे। किसी भी विवाद की स्थिति में मुख्य सूचना आयुक्त, मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
Post A Comment
  • Blogger Comment using Blogger
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

कोई टिप्पणी नहीं :


three columns

cars

grids

health